फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tractor march on 10th against trade deal

Karnal News: ट्रेड डील के खिलाफ 10 को ट्रैक्टर मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Tractor march on 10th against trade deal
इंद्री। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी इंद्री ने 10 मार्च को ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की है। किसान नेताओं का कहना है कि ये उनके आंदोलन का दूसरा चरण है। भाकियू के इंद्री हल्काध्यक्ष रामपाल चहल ने बताया कि हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील किसानों और कृषि के लिए घातक है, जो भूखमरी और बेरोजगारी बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों का पूरा कर्ज माफी, मुफ्त शिक्षा-चिकित्सा, बिजली और बीज बिल माफी, संगठन की प्रमुख मांगें हैं। किसान नेता मंजीत चौगामा ने बताया कि 23 मार्च को भाकियू की ओर से किसान मजदूर जनक्रांति रैली का पिपली कुरुक्षेत्र का आयोजन किया जा रहा है, जहां भावी रणनीति तय की जाएगी। इंद्री में किसान 10 मार्च को अनाज मंडी स्थित किसान भवन से ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे, जो शहर के मुख्य बाजार से होता हुआ सिंचाई विभाग के विश्राम गृह पहुंच मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देने के बाद समाप्त होगा। पिछले आंदोलनों की तरह इस बार भी ट्रैक्टरों की गूंज से प्रशासन तक संदेश पहुंचेगा। उन्होंने किसानों से भारी संख्या में अपने ट्रैक्टर लेकर मार्च में भाग लेने की अपील की। इस मौके पर किसान युवा नेता राहुल कलसौरा, चमेल सिंह और क्षेत्र के अन्य किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed