फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   touth shot dead

दुष्कर्म के आरोप से बरी युवक को गोलियों से भूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
touth shot dead
touth shot dead - फोटो : Yamuna Nagar
दो माह पहले दुष्कर्म के आरोप से बरी हुए 35 वर्षीय छत्रपाल उर्फ छतरू की कार सवार तीन लोगों ने शुक्रवार सुबह पौने दस बजे तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सिर पर ईंट से भी हमला भी किया गया। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती भाई व दो अन्य युवकों पर इस युवक की हत्या का आरोप है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जांच में उजागर हुआ है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो आरोपी नजर आ रहे हैं, वह कौन है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जगाधरी की गांधीधाम कॉलोनी निवासी विश्वनाथ उर्फ बबलू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई छत्रपाल उर्फ छतरू (35) का एक युवती से जानपहचान थी। वर्ष 2018 में युवती ने छत्रपाल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। अदालत ने बीस जनवरी 2020 को छत्रपाल को दोष मुक्त कर दिया था। आरोप है कि इसको लेकर छत्रपाल से युवती के भाई रंजिश मानने लगे। शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे छत्रपाल कॉलोनी में बोबी सिमेंट स्टोर के पास खड़ा था। तभी मुख्य सड़क पर एक कार आकर रुकी। जिसमें तीन युवक सवार थे। इसमें से दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती का भाई और उसका साथी जोहड़ीपुरा मोहल्ला निवासी अंकित उर्फ लालू पैदल-पैदल गली में आए। आरोप है कि इस दौरान युवती के भाई ने अपने हाथ में पकड़ी पिस्टल से पहले दो गोलियां छत्रपाल पर दाग दीं। एक गोली सिर और एक सीने में लगी। तभी एक युवक बोला एक फायर और कर। इसके बाद पिस्टल लिए युवती के भाई ने एक गोली और मारी। तीन गोली मारने के बाद छत्रपाल के सिर में ईंट से भी वार किया गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed