फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tormented by the heat, scorched by the heat

Karnal News: गर्मी ने सताया, लू के थपेड़ों ने झुलसाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Tormented by the heat, scorched by the heat
- आज दोपहर बाद मिल सकती है गर्मी से राहत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को भी लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़े, जिससे दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मंगलवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। रात को व 24 मई को आसमान पर बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद एक दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 व 26 मई को भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिले में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।
पिछले कई दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 42 के पार चला गया। दिनभर लोग सूर्य की तपिश से बेहाल रहे। लू की थपेड़े भी लोगों को सहन करने पड़े। बाजारों में इसका खासा असर दिखा। दोपहर को शहर के सभी प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसर गया। दिनभर दुकानदार खाली बैठे रहे। दूर दराज के खरीदारी भी बाजार नहीं पहुंचे, शाम को जरूर बाजारों में आवश्यक खरीदारी देखी गई।
विज्ञापन

लू से करें बचाव
एनडीआरआई की जिला कृषि मौसम सेवा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि इन दिनों लू चलने लगी है, जिससे लोगों को बचाव रखना चाहिए। हालांकि अब राहत की खबर ये है कि 23 मई को दोपहर बाद से मौसम में बदलाव हो सकता है। रात को या 24 मई को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद एक दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 25 व 26 मई को भी राहत रहेगी। इन दोनों दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed