{"_id":"577567624f1c1b576179bdb2","slug":"toper-karnal-toper-in-jaipur-university-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल की बेटी जयपुर में रही टॉपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल की बेटी जयपुर में रही टॉपर
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
जयपुर में टॉप कर करनाल का नाम रोशन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल की बेटी आशिमा कौशिक ने आईआईएस यूनिवर्सिटी जयपुर में टॉप कर करनाल का नाम रोशन किया है। आशिमा ने एमएससी बोटनी में यूनिवर्सिटी में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए यूनिवर्सिटी की ओर से आशिमा को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। आशिमा की उपलब्धि से परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
आशिमा के पिता एडवोकेट सुनील दत्त शर्मा ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। आशिमा लैंड मोरगेज बैंक के पूर्व चेयरमैन पंडित ईश्वचंद शर्मा की पोती हैं। आशिमा कौशिक का कहना है कि वह दिन में 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई करती थी। वह पीएचडी करना चाहती है। इसके बाद वह रिसर्च करना चाहती है। आशिमा के दादा ईश्वर चंद शर्मा ने कहा कि उन्हें अपनी पोती आशिमा पर नाज है।
विज्ञापन
आशिमा ने यह उपलब्धि हासिल कर उनके परिवार का नाम रोशन किया है। आशिमा के पिता एडवोकेट सुनील दत्ता शर्मा ने बताया कि आशिमा ने दयाल सिंह कॉलेज में बीएस की पढ़ाई की। तीनों वर्षों में आशिमा कॉलेज में टॉप पर रही। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में तीसरा रैंक हासिल किया। समाजसेवी किशोर नागपाल समेत पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने भी आशिमा को बधाई दी है।
विज्ञापन