{"_id":"67229caa867b8e91c3043595","slug":"top-gun-sky-shot-and-golden-duck-are-the-first-choice-among-firecrackers-karnal-news-c-18-knl1008-510052-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पटाखों में टॉप गन, स्काई शॉट और गोल्डन डक पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पटाखों में टॉप गन, स्काई शॉट और गोल्डन डक पहली पसंद
विज्ञापन
- सेक्टर-16 और 12 के मैदान में सजी पटाखों की दुकानें, बढ़ते प्रदूषण में ग्रीन पटाखों की बढ़ी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इस बार बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्रीन पटाखों की मांग काफी बढ़ी है। पटाखों में टॉप गन, स्काई शॉट और गोल्डन डक पहली पसंद बने हैं। दुकानों के बाहर लगा सामान ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। रंग-बिरंगी झालर, कंडील, एलईडी बल्ब सहित तरह-तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान भी लोगों को पसंद आ रहा है। इसके अलावा सजावटी सामान की भी लोग जमकर बिक्री कर रहे हैं।
बुधवार को दिवाली पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसके चलते जाम के हालात बने रहे। सदर बाजार, कर्ण गेट व नेहरू पैलेस में ज्यादा खरीद हुई है। तोरण, बंदनवार, हैंगिंग दीये, पानी वाले दीये, मेटल के दीये खूब डिमांड में रहे। पटाखे की दुकानों पर भी भीड़ रही।
ग्रीन पटाखों की ज्यादा खरीद
दुकानदार साहिल ने बताया कि मंगलवार की शाम से उन्होंने सेक्टर-16 में पटाखों की दुकान लगाई है। काफी लोग पटाखे लेने आ रहे हैं। इस बार ग्रीन पटाखों की मांग ज्यादा हो रही है। बच्चों के लिए इस बार टॉप गन, गोल्डन डक, बटरफ्लाई व हेलीकॉप्टर जैसे पटाखे ज्यादा बिक रहे हैं।
विज्ञापन
स्काई शॉट की भी मांग
दुकानदार विवेक ने बताया कि मंगलवार की शाम से उन्होंने हांसी रोड पर अपनी दुकान के सामने पटाखों की स्टॉल लगा रखी है। उन्होंने बताया कि इस बार लोग दीपावली पर पटाखे बजाने के लिए स्काई शॉट ज्यादा ले रहे हैं। क्योंकि इस बार स्काई शॉट के दाम कम हैं और नए किस्म के स्काई शॉट आ रहे हैं।
रंग-बिरंगे फूलों की मांग
नेहरू पैलेस में सजावट का समान लेने आए मंजू ने बताया कि बाजार में तरह-तरह के आर्टिफिशियल फूल आए हैं। जो विभिन्न रंगों में और कई प्रकार की डिजाइन में हैं। कई फूल तो असली फूलों को भी मात दे रहे हैं। इनमें गुलाब से लेकर विदेशी फूलों तक के गुच्छे हैं।
मिट्टी की मूर्ति खरीदी
कर्ण गेट बाजार में सजावट का सामान लेने आई पूजा ने बताया कि वह बंदनवार, हैंगिंग दीये, पानी वाले दीये लेने आई है। चिपकने वाली रंगोली व दीपावली पर जलने के लिए मिट्टी के बने दीये, पूजा करने के लिए मिट्टी से बने लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदे