{"_id":"68d830446c3529a7670adcb4","slug":"today-ten-couples-will-be-married-in-a-group-karnal-news-c-18-knl1008-747932-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज दस जोड़ों का किया जाएगा सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज दस जोड़ों का किया जाएगा सामूहिक विवाह
Sun, 28 Sep 2025 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:33 AM IST
विज्ञापन
करनाल। जेसीआई गोल्ड क्लब की ओर से महाराजा अग्रसेन भवन में रविवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी ज्ञानानंद महाराज और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शिरकत करेंगे। जेसीआई गोल्ड के प्रधान प्रमोद बंसल ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 10 विवाह वेदियां बनाई गई हैं, जिसमें विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न करवाया जाएगा। वहीं नवविवाहित जोड़ों को घर-गृहस्थी के लिए आवश्यक सामान भी दिया जाएगा। इस मौके पर रवि नंदन गर्ग, मनीष बंसल, सुनील मलिक और तरुण बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
