{"_id":"6849f63bbc98b9c64e096051","slug":"today-swimmers-will-show-their-strength-in-swimming-competition-karnal-news-c-18-knl1008-667458-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज तैराकी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे तैराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज तैराकी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे तैराक
विज्ञापन
- कर्ण स्टेडियम में तीन केटेगरी में होगी जिला स्तरीय स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में वीरवार को जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें केवल जिला के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। विजेता खिलाड़ियों को हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में अभी तक 60 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।
संघ के संयुक्त सचिव व कर्ण स्टेडियम के मुख्य तैराकी कोच कंवलजीत संधू ने बताया कि तैराकी की इस प्रतियोगिता के एक इवेंट में चार प्रतिभागी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगी। सुबह आठ बजे से प्रतिभागियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग में सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। सीनियर वर्ग में 18 वर्ष या इससे ऊपर के 2007 से पहले जन्मे खिलाड़ी, वहीं जूनियर वर्ग में ग्रुप एक में 15-17 आयु के बीच के तैराक व ग्रुप दो में 13 से 14 आयु वर्ग के बीच के तैराक शामिल होंगे। वहीं सब जूनियर वर्ग में ग्रुप तीन में 11 से 12 आयु के बीच के खिलाड़ी, ग्रुप चार में नौ से 10 आयु वर्ग के बीच के खिलाड़ी, ग्रुप पांच में सात से आठ आयु वर्ग के बीच के खिलाड़ी और ग्रुप छह में छह वर्ष या इससे कम आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
आयु समूह के अनुसार ये मुकाबले होंगे
इवेंट
सीनियर
जूनियर (ग्रुप एक व दो)
सब जूनियर (ग्रुप तीन से छह)
फ्री स्टाइल
50 व 100 मीटर
50,100 व 200 मीटर
50,100 व 200 मीटर
बैक स्ट्रॉक
50 मीटर
50 व 100 मीटर
50 व 100 मीटर
ब्रेस्ट स्ट्रॉक
50 मीटर
50 व 100 मीटर
50 व 100 मीटर
बटरफ्लाई स्ट्रॉक 50 मीटर
50 व 100 मीटर
50 व 100 मीटर
एकल मिडले
200 मीटर