{"_id":"60f49a9d8ebc3e6d5c49e92a","slug":"today-rain-possibility-karnal-news-knl76965411","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बारिश की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी के बाद रविवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे, हालांकि रात तक बारिश नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञों की ओर से सोमवार से बारिश की संभावना जताई जा रही है।
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित जिला स्तरीय कृषि मौसम सेवा इकाई का पूर्वानुमान है कि सोमवार तक वर्षा जरूर होगी। यह भी बताया जा रहा है कि बारिश होने में जितनी देरी होगी, उतनी अधिक वर्षा होने के आसार हैं। ऐसे में कम समय में अधिक वर्षा गर्मी से राहत देने के साथ लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के सिंचाई, जल निकास एवं अभियांत्रिकी विभाग के अध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक डा. देवेंद्र सिंह बुंदेला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री व न्यूनतम 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 91 व दोपहर को 88 प्रतिशत रही।