फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today is the last day to file objections and claims

Karnal News: आपत्तियां, दावे दाखिल करने का आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to file objections and claims
करनाल, इंद्री, नीलोखेड़ी आदि शहरों में गर्माने लगा चुनावी माहौल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। वार्डबंदी की अधिसूचना जारी होने के बाद दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का बुधवार को अंतिम दिन है। इसके बाद 19 दिसंबर को प्राप्त दावें, आपत्तियों पर सुनवाई कर निस्तारण किया जाएगा। इस प्रक्रिया के बीच नगर निगम के साथ-साथ अन्य नगर पालिकाओं में भी चुनावी माहौल गर्माने लगा है।
बता दें कि जिले में नगर निगम करनाल में मेयर और पार्षदों का सीधे चुनाव तो होगा ही, साथ ही इंद्री और नीलोखेड़ी नगरपालिका में भी चेयरमैन और पार्षदों का चुनाव कराया जाना है। इसके अलावा निसिंग नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए और तरावड़ी नगरपालिका में एक रिक्त वार्ड के पार्षद के लिए चुनाव कराया जाना है। भले ही अभी राज्य चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रम जारी नहीं किया है लेकिन चुनाव की तैयारियां दावेदारों ने शुरू कर दी हैं। साथ ही अपने जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के साथ रायमशविरा भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम करनाल की वार्डबंदी का प्रारूप जारी किया गया है, जो नग निगम की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जिसमें 18 दिसंबर की शाम चार बजे तक सुझाव एवं आपत्ति मांगी गई हैं। इसलिए बुधवार को आपत्तियां दाखिल करने का अंतिम दिन है। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि इसके बाद उपायुक्त करनाल द्वारा नियुक्त किए गए अधिकारी 19 दिसंबर को पेश हुए सुझाव, दावा या आपत्ति की सुनवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात उपरोक्त सुझाव, दावा या आपत्ति पर निर्णय लेकर हरियाणा सरकार को अंतिम अधिसूचना हेतु प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed