फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today is the last day to apply for women's awards.

Karnal News: महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply for women's awards.
करनाल। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन करने का बुधवार को अंतिम दिन है। पुरस्कार के लिए आवेदन कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर देने होंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है और यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन

इन पुरस्कारों में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1.50 लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, लाइफ टाइम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि एएनएम, नर्स, महिला एमपीएचडब्ल्यू (दो पुरस्कारों) के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, महिला खिलाड़ी पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, साक्षर महिला समूह सदस्य के (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र एवं सरकारी कर्मचारी के (दो पुरस्कार) तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र व सामाजिक कार्यकर्ता (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, महिला उधमी के (दो पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपये की राशि, स्त्री शक्ति पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपये की राशि व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (तीन पुरस्कार) के तहत 21 हजार रुपये की राशि के दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय या विभाग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed