फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today is the last day for PG applications, the portal will be closed at night.

Karnal News: पीजी में आवेदन का आज अंतिम दिन, रात को बंद होगा पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for PG applications, the portal will be closed at night.
- कल से फार्म में नहीं कर सकेंगे संशोधन, 30 को जारी होगी पहली मेधा सूची
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्नातकोत्तर यानी पीजी की दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है। वीरवार को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने का अंतिम दिन है। शाम को पोर्टल बंद हो जाएगा, ऐसे में जो विद्यार्थी अभी तक फार्म नहीं भर पाए हैं, वे समय रहते फार्म भर लें। इसके अलावा फार्म में संशोधन भी वीरवार के बाद नहीं हो पाएगा।

इस बार उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने आवेदन के लिए विद्यार्थियों को 14 दिन का समय दिया था। अधिसूचना के अनुसार, इस बार दाखिले के लिए पहले चरण में ही मेरिट लिस्ट जारी होगी। जबकि दूसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत ही दाखिले किए जाएंगे। करनाल जिले में 11 पीजी कॉलेज हैं, जहां 2259 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला होगा। जारी शेड्यूल के अनुसार, 25 जुलाई तक आवेदन फार्म भरा जा सकेगा और इसी दिन शाम तक ओटीपी के माध्यम से विद्यार्थी फार्म में जरूरी संशोधन भी कर सकेंगे। इसके अलावा 27 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी और 30 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसमें जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा वे दो अगस्त तक फीस जमा कराकर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन


किस पीजी कॉलेज में कितनी सीटें
कॉलेज

सीटें

राजकीय पीजी कॉलेज
390

राजकीय कॉलेज मटकमाजरी
120

राजकीय कॉलेज असंध
30

राजकीय कन्या कॉलेज रेलवे रोड
245

केवीए डीएवी महिला
302

डीएवी पीजी कॉलेज
370

दयाल सिंह कॉलेज
299

गुरु नानक खालसा कॉलेज
243

आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा
120

जीवनचानन महिला असंध
80

ग्रीनवुड डिग्री कॉलेज
60

-----

किस तरह से चलेगी दाखिला प्रक्रिया
- 25 जुलाई तक : पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरेंगे।

- 25 जुलाई तक : आवेदन फार्म में संशोधन कर सकेंगे। (ओटीपी आधारित)

- 27 जुलाई तक : कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

- 30 जुलाई से 23 अगस्त तक : दो चरणों में काउंसिलिंग होगी।



स्नातक : आज विलंब के साथ अतिरिक्त शुल्क भी लगेगा
करनाल। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन करने और पुराने भरे फार्म में संशोधन करने के लिए भी पोर्टल खुला हुआ है। विद्यार्थी इसके तहत भी लाभ उठाते हुए दाखिला ले सकते हैं। 25 जून से प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए 100 रुपये विलंब शुल्क के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क का भी भुगतान करना होगा। जबकि 24 जुलाई तक केवल 100 रुपये विलंभ शुल्क के साथ ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed