फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   today, hot ear, karnal

आज 12 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी लू, बढ़ेगी गर्मी

Sun, 16 Apr 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
today, hot ear, karnal
boating - फोटो : bureau
 पिछले कई दिनों से गर्मी ने अपने तेवर तीखे किए हैं। वही लू का प्रकोप और ज्यादा बढ़ जाएगा। पिछले तीन दिन में पारे ने 7 डिग्री का उछाल लिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तो गर्मी शुरू हुई है। अब गर्मी झेलने के लिए प्रदेश के लोगों को तैयार हो जाना चाहिए। शनिवार को जहां तापमान 39 डिग्री रहा, वहीं रविवार को तापमान 38 डिग्री रहा। तापमान में शनिवार की बजाय रविवार को एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आज से गर्मी न सिर्फ बढ़ जाएगी बल्कि धूप की तपिश के साथ लू के थपेडे़ भी लोगों को सहने पड़ेंगे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दवेंद्र बुंदेला ने बताया कि रविवार को लू की गति 2.4 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि सोमवार से इसकी गति 12 किमी प्रतिघंटा हो जाएगी और आने वाले दिनों में ओर ज्यादा गर्मी बढ़ जाने की संभावना है। फिलहाल किसी भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना नहीं है जिससे बादल बरस सके। रविवार को आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। दोपहर के समय तेज धूप से लोग खुुद को बचाने को मजबूर हो गए। लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पानी का सहारा लेते नजर आए। वहीं युवतियां दुपट्टे से लिपटकर चलती दिखाई दी। हर कोई गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडे पानी का सहारा लेता दिखाई दिया। डॉ. देवेंद्र सिंह बुंदेला का कहना है कि आज से चलने वाली लू के कारण सुबह व रात भी अब गर्म होने लगेंगे। मौसम में लू के कारण तेजी से गर्मी बढ़ेगी। गर्मी से सबसे ज्यादा खेतों में गेहूं की कटाई करने मजदूरों को दो चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed