{"_id":"592717cd4f1c1b5827535acd","slug":"today-election-bar-association-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा बार एसो. की चौधर का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा बार एसो. की चौधर का फैसला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Thu, 25 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल बार एसोसिएशन की चौधर का फैसला शुक्रवार को होगा। सुबह 8.30 बजे से लेकर 3.30 बजे तक वोटिंग होगी। जीत के लिए सभी पदों के दावेदारों ने पूरी ताकत के साथ ताल ठोकी हुई है। हालांकि, सबसे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला प्रधान पद को लेकर नजर आ रहा है। एक तरफ पूर्व प्रधान राजकुमार चौहान अपने पुराने अनुभव के दम पर वोट मांग रहे हैं तो वहीं पिछली बार कुछ वोटों से हारे निर्मल स्टौंडी भी मुकाबले में खड़े हैं।
इसके साथ ही कुलवंत कादियान ने भी पूरी ताकत लगा रखी है। जीत के लिए दावेदार वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, इतना ही नहीं जाति गत समीकरण तक भिड़ाए जा रहे हैं। अनुमान है कि इस बार जातिगत आंकडे़ कई दावेदारों का खेल बिगाड़ेंगे और कुछ का बनाएंगे भी।
गौरतलब है कि बार एसोसिएशन में कुल 1318 वोट हैं, इस बारे में इनमें नये 104 वोट और जुड़े हैं। सभी दावेदार वोटरों को लुभाने के लिए चैंबरों से लेकर घरों तक दौड़ धूप कर रहे हैं। चुनाव में प्रधान पद के लिए 3 उम्मीदवार, उपप्रधान के लिए 5 उम्मीदवार, कोषाध्यक्ष के लिए 3 उम्मीदवार, सचिव पद पर 2 और सह सचिव के लिए 2 उम्मीदवार मैदान में है। इन्हीं के बीच एक-एक वोट पर खूब माथापच्ची होगी। बार एसोसिएशन की तरफ से नियुक्त चुनाव अधिकारी बृजेश शर्मा व एआरओ अंजत सिंह, अभिषेक चौधरी व जंगशेर राणा ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली की गई हैं।
विज्ञापन
प्रधान पद पर सभी की नजर
सबसे ज्यादा जोर प्रधान पद के लिए रहेगा। प्रधान पद पर राजकुमार चौहान, निर्मल सिंह स्टौंडी, कुलवंत कादियान मैदान में हैं। उपप्रधान पद पर अभिषेक नागपाल, पवन गहलोत, राजकुमार गौड, प्रतीक शर्मा, रणधीर सिंह राणा हैं। कोषाध्यक्ष पद पर नवीन शर्मा, राहुल बंसल, संदीप सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव पद पर कनवदीप सिंह, विकास पंवार और सह सचिव के लिए मोहित चौधरी, नरेंद्र शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें यूं तो सभी पदों को लेकर मारामारी चल रही है, लेकिन सभी की नजर प्रधान पद को लेकर लगी हुई हैं। देखना है कि चौधर का यह ताज किसके सिर पर सजेगा।