फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   To teach the owner a lesson, a drama of robbery of Rs. 7 lakhs was staged

Karnal News: मालिक को सबक सिखाने के लिए रचा सात लाख की लूट का ड्रामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
To teach the owner a lesson, a drama of robbery of Rs. 7 lakhs was staged
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शेयर मार्केट कार्यालय में रिकवरी का काम करने वाले कर्मचारी से सात लाख रुपये की लूट का मामला फर्जी निकला। कर्मचारी से कोई लूट नहीं हुई और उसके पास सिर्फ 3.15 लाख रुपये थे। वे भी उसने पहले से किसी जानकार के पास रख दिए और अपने मालिक को सबक सिखाने के लिए लूट की कहानी रच दी।
पुलिस के अनुसार कर्मचारी काफी समय से अपने मालिक से कोई वाहन दिलाने की मांग कर रहा था ताकि उसे नकदी लाने और ले जाने में परेशानी न हो। इसलिए मालिक को गुमराह और परेशान करने के लिए उसने यह योजना बनाई और खुद ही इसकी शिकायत कर दी। इस वारदात का खुलासा मंगलवार रात को ही डीएसपी मीना कुमारी ने कर दिया है।
विज्ञापन

थाना रामनगर पुलिस को मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि काछवा पुल के पास एक कर्मचारी से सात लाख की लूट हो गई है। ये सूचना कर्मचारी ने ही पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामनगर संदीप कुमार टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित सुरप्रीत को साथ लिया और सीसीटीवी से लेकर उसका रूट मैप तक तैयार कर लिया। उसी दौरान पुलिस को शक हो गया था कि शिकायत करने वाला ही कुछ और कहानी रच रहा है और पुलिस को गुमराह कर रहा है। शाम आठ बजे पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है शिकायतकर्ता आरोपी पर अब कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस को रामनगर निवासी लवली ने बताया कि वह शेयर मार्किट का काम करता है। उनका कार्यालय सेक्टर-12 में है। उसके पास एक कर्मचारी सुरप्रीत है जो शांतिनगर में रहता है। सोमवार को उसने ये रकम रिश्तेदारी की शादी में जाने की वजह से व्यस्त होने के कारण कर्मचारी सुरप्रीत को सौंप दी। सुरप्रीत से कहा कि अगले दिन मंगलवार को ये रकम वापस ले आना।5

सुरप्रीत उनके पास पिछले आठ साल से काम कर रहा है। जिस पर उन्हें पूरा भरोसा है। अगले दिन सुरप्रीत ने लवली को बताया कि जब वह ऑफिस की ओर बाइक पर सवार होकर निकला तो काछवा पुल और रामनगर फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाश उसकी बाइक को रुकवा उससे पैसों से भरा बैग छीन भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed