{"_id":"68eabb9e43c78772db0c4ba5","slug":"to-stay-healthy-it-is-necessary-to-have-a-calm-mind-dr-virendra-chauhan-karnal-news-c-18-knl1008-757554-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ रहने के लिए मन का शांत होना आवश्यक : डॉ.वीरेंद्र चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ रहने के लिए मन का शांत होना आवश्यक : डॉ.वीरेंद्र चौहान
Sun, 12 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर रेडियो ग्रामोदय 90.4 एफएम. पर ग्राम वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान, नीलोखेड़ी के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा मन के जीते जीत है, मन के हारे हार। मानसिक स्वास्थ्य ही वास्तविक स्वास्थ्य है। जब तक मन शांत नहीं, तब तक व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हो सकता।
कार्यक्रम का संचालन रेडियो ग्रामोदय के कार्यक्रम प्रभारी शुभम राणा ने पहले कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है और इस दिशा में जागरूकता ही समाज को सशक्त बना सकती है। अध्यक्षता करते हु डॉ.वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि एक स्वस्थ मन ही सशक्त राष्ट्र की असली पहचान है और यही विकास की असली दिशा है।नीलोखेड़ी ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से राजयोगिनी संगीता दीदी ने कहा कि मानसिक शांति और संतुलन के लिए ध्यान (मेडिटेशन) एवं सकारात्मक सोच का जीवन में विशेष महत्व है।
मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. विक्रम ने मानसिक तनाव के कारणों और उनसे निपटने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की। संवाद