फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   To return eyesight, tantriks asked for child sacrifice, cheated car and cash

आंखों की रोशनी लौटाने के लिए तांत्रिकों ने मांगी बच्चे की बलि, ठगी कार और नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
To return eyesight, tantriks asked for child sacrifice, cheated car and cash
तरावड़ी एक व्यक्ति से उसके साले की आंखों की रोशनी वापस लाने के लिए दो तांत्रिकों ने एक व्यक्ति से पहले एक कार ठगी। इसके बाद 85 हजार रुपये भी ले लिए। लेकिन जब तांत्रिकों ने उससे एक बच्चे की बलि दिलाने व एक महिला की व्यवस्था कराने को कहा तो उसने इनकार करते हुए अपने रुपये वापस मांगने शुरू किए। लेकिन तांत्रिकों ने रुपये लौटाने से इनकार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी। गृहमंत्री अनिज विज को शिकायत देने के बाद पुलिस ने दोनो तांत्रिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तरावड़ी गांव निवासी जगबीर ने तरावड़ी थाना क्षेत्र के ही मोतिया जागीर गांव के कथित तांत्रिक राजेश व राज कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी आदि के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखवाई है। जगबीर का आरोप है कि राजेश व राज कुमार तांत्रिक क्रियाएं करते हैं। वह दोनों उसे वर्ष 2011 से परेशान कर रहे हैं। डरा धमका कर उससे रुपये ऐंठते रहते हैं।
विज्ञापन

उसने बताया कि उसके साले को गोली लगी थी, जिसमें उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई थी। तांत्रिक राजेश ने उससे कहा कि वह उसेे कार खरीदकर दे दे तो उसके साले की आंखों की रोशनी वापस आ जाएगी। इस पर उसने व उसके साले ने तांत्रिक को कार खरीद कर दे दी। लेकिन आंखों की रोशनी वापस नहीं आई। लेकिन फिर तांत्रिक कोई न कोई बहाना बनाकर उनसे कुछ न कुछ ठगता रहा। बाद में उसने कार भी बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने तांत्रिक से पूछा तो तांत्रिक ने कहा कि उस कार से काम नहीं बना, अब दूसरी कार दिलानी पडे़गी। इस पर उसने दूसरी कार खरीदने के लिए तांत्रिक को 85 हजार रुपये और दिए तो वह दूसरी कार ले आया। लेकिन उसके साले की आंखों की रोशनी फिर भी नहीं आई। इस पर पहले तांत्रिक ने उसे अपने साथी तांत्रिक राजकुमार से मिलवाया और कहा कि अब वह दोनों मिलकर प्रयास करेंगे। लेकिन एक बच्चे की बलि दिलानी पड़ेगी। इस बार उसने मना कर दिया।

कुछ दिन बाद तांत्रिकों ने उससे फिर कहा कि बच्चे का इंतजाम उन्होंने कर लिया है, वह एक महिला का इंतजाम कर दे। महिला को निर्वस्त्र कर तांत्रिक क्रिया की जानी है। मगर इसके लिए भी उसने इनकार करते हुए अपने रुपये वापस मांगे तो वे टालमटोल करने लगे। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट भी की। जिसके बाद उसने गृहमंत्री को शिकायत की। गृहमंत्री के कार्यालय से शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। जिसके बाद तरावड़ी थाना पुलिस ने दोनों तांत्रिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed