{"_id":"648789efa15188fa88036524","slug":"thug-impersonating-as-a-policeman-and-duped-the-old-man-of-the-ring-karnal-news-c-18-knl1008-147536-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ठग ने पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से अंगूठी ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ठग ने पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से अंगूठी ठगी
Tue, 13 Jun 2023 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल के रिटायर अधिकारी के साथ आईजी ऑफिस के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आईजी ऑफिस के पास बीएसएनएल के रिटायर अधिकारी से ठग ने पुलिसकर्मी बनकर अंगूठी ठग ली। आरोपी ने बुजुर्ग को झांसा दिया कि हाइवे पर लूटपाट हुई है। ऐसे में उसके साथ भी लूटपाट का खतरा है। डर के कारण बुजुर्ग ने अपनी अंगूठी उतारकर आरोपी दे दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर सात निवासी कृति गौतम सेक्टर-32-33 थाने में पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बीएसएनएल से सेवानिवृत्त है। वह सोमवार दोपहर को आईजी ऑफिस के पास पार्क में टहलने के लिए गया था। इसी दौरान बाइक सवार व्यक्ति उसके पास आया। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि हाइवे पर एक व्यक्ति के साथ लूटपाट हुई है। ऐसे में आपके साथ भी लूटपाट हो सकती है।
आरोपी ने बुजुर्ग को अंगूठी उतारकर कागज या रूमाल में रखने के लिए बोला। वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने अंगूठी रखने के लिए उससे कागज दिया। इस पर उसने कागज में अंगूठी रख ली। बाद में आरोपी ने बातों-बातों में अंगूठी वाला कागज बदलकर दूसरा दे दिया और चला गया। उसके जाने के बाद उसने कागज को खोलकर देखा तो उसमें कंकड़ था। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।