फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Throws light on the life of Lord Parshuram

Karnal News: भगवान परशुराम के जीवन पर डाला प्रकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Throws light on the life of Lord Parshuram
घरौंडा। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव ब्राह्मण सभा की ओर से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर की सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संस्थाओं के लोगों ने भगवान परशुराम को नमन कर उसका आशीर्वाद लिया। नई अनाज मंडी में भंडारे का आयोजन किया गया। रविवार को ब्राह्मण सभा की ओर से आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सुबह ब्राह्मण धर्मशाला में हवन किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य लोगों ने शहर की सुख शांति के लिए हवन यज्ञ में आहुति डाली। शहर के सभी मार्गों पर सभा की ओर से स्वागत गेट लगाए हुए थे। बाद में नई अनाज मंडी में एक़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भगवान परशुराम को नमन कर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक हरविंदर कल्याण, कांग्रेस नेता भूपेंद्र लाठर,पिछड़ा वर्ग के नेता राजीव सेन, कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह राठौर, राजेंद्र कल्याण, जयपाल शर्मा,निर्मल स्टोडी, सोमिल संधू, नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता व शहर के पार्षद व पत्रकारों सहित अन्य लोगों ने भगवान परशुराम को पुष्प अर्पित कर नमन किया ओर कहा कि भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने धर्म की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते है । उन्होंने भगवान परशुराम के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुशील कौशिक, ललित शर्मा, सतीश पंडित, अनिल कौशिक, विपुल शर्मा, दीपक शर्मा, ओंकार शर्मा, साहिल शर्मा, रोहित कौशिक सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed