फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Throwing light on the principles of Arya Samaj

Karnal News: आर्य समाज के सिद्धांतों पर डाला प्रकाश

Mon, 27 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Throwing light on the principles of Arya Samaj
करनाल। घोघड़ीपुर में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव पर तीन दिवसीय धार्मिक समागम का रविवार को हवन, यज्ञ और भंडारे के साथ समापन किया। इस दौरान परिसर वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. बीपी सिंह, राजदूहन और अनिल आर्य ने संबोधन में आर्य समाज के सिद्धांतों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज को वेद मार्ग पर चलने, अंधविश्वास त्यागने और नैतिक जीवन अपनाने का संदेश दिया। मौके पर प्रधान बलविंद्र सिंह आर्य ने कहा कि वार्षिकोत्सव का उद्देश्य समाज में वेद प्रचार, नैतिक मूल्यों की स्थापना, शिक्षा के प्रति जागरूकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। इस अवसर पर प्रधान बलविंदर सिंह आर्य, मंत्री ओमप्रकाश आर्य, कोषाध्यक्ष बलराज मान, संयोजक भोपाल सिंह आर्य, उप-प्रधान राजेंद्र आर्य, उप-मंत्री जितेंद्र मान, प्रचार मंत्री डॉ. महेंद्र आर्य और डॉ. सतीश आर्य सहित बड़ी संख्या में आर्य समाज के सदस्य व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed