फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three youth died after bike fell into canal in Karnal of Haryana

Haryana: करनाल में बड़ा हादसा, बाइक के साथ नहर में गिरे तीन युवकों की मौत

Wed, 13 Sep 2023 10:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 10:30 PM IST
सार

स्टौंडी नहर की पटरी पर दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ है। एक युवक निकल बाहर आ गया। तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Three youth died after bike fell into canal in Karnal of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के करनाल में शहर से ऐंचला गांव लौट रहे बाइक सवार चार युवक बाइक समेत नहर में गिर गए। एक युवक किसी तरह बचकर बाहर आ गया मगर तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने घंटों की मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शवों की पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नहर की पटरी पर दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। तीनों युवक एक ही गांव के हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सदर थानाक्षेत्र के ऐंचला गांव के रहने वाले साहिल, रितेश और दिपांशु बुधवार को बाइक से करनाल शहर आए थे। शाम साढ़े छह बजे चारों युवक एक ही बाइक से ऐंचला गांव लौट रहे थे। बाइक सवार युवक भाखड़ा नहर की पटरी से होते हुए पिचौलिया हेड पार कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूरी पर पश्चिमी काछवा नहर के पास दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे नहर में गिर गए। बाइक समेत चारों युवकों को लोगों ने नहर में गिरता देखा सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। हालांकि एक युवक किसी तरह बचकर बाहर आ गया। तीन युवकों की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

आइलेट्स की तैयारी कर रहा था एक युवक
रितेश, साहिल और दिपांशु दोस्त थे। वह करनाल शहर के खालसा कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे। इनमें साहिल विदेश जाने की तैयारी में था। जिसके लिए वह आइलेट्स की तैयारी कर रहा था मगर उसे क्या पता था कि उनके साथ अनहोनी होने वाली है। गांव लौटते समय तीनों की नहर में डूबने से मौत हो गई। तीनों के परिवार के लोगों ने तमाम सपने देखे थे, जो युवकों की मौत के बाद अधूरे रहे गए।


नहर में डूबने से तीनों युवकों की मौत हुई। उनके शवों को गोताखोरों द्वारा बाहर निकाला गया। शवों की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। -अजायब सिंह, एसएचओ सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed