{"_id":"653ecd4274f7fa182707196b","slug":"three-year-old-child-fell-into-pond-while-playing-died-karnal-news-c-18-knl1008-252394-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खेलते समय जोहड़ में गिरा तीन साल का बच्चा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खेलते समय जोहड़ में गिरा तीन साल का बच्चा, मौत
विज्ञापन
खेलते समय जोहड़ में गिरा तीन साल का बच्चा, मौत
- गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया बाहर निकाला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/इंद्री। गढ़पुर टापू गांव में खेलता हुआ तीन साल का बच्चा जोहड़ में गिर गया। परिजनों ने उसकी तलाश की तो किसी ने बताया कि वह जोहड़ के पास खेल रहा था। उसके बाद बच्चे के जोहड़ में गिरने का शक होने पर गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया। रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद बालक के शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गढ़पुर टापू गांव से शनिवार दोपहर बाद तीन वर्षीय तेजस लापता हो गया था। किसी ने बताया कि शनिवार 4:30 बजे तक तेजस अपने घर के सामने खेल रहा था। इसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने पूरे गांव में तेजस की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। फिर तेजस के तालाब में गिरने की आशंका पर तालाब में ढूंढ़ने का प्रयास किया। तालाब में पानी अधिक होने के कारण परिजन उसे नहीं ढूंढ़ पाए। इसके बाद गोताखोरों की मदद ली गई और रविवार सुबह तालाब से पानी निकालना शुरू किया तो तेजस का शव किनारे आ गया। परिजनों के अनुसार तेजस दो भाइयों में छोटा था। पिता राजमिस्त्री हैं। जोहड़ के अंदर बालक के गिरने की किसी को भनक नहीं लगी। वह दलदल में फंस गया था।
तेजस के शव को गांव के ही तालाब से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
- राजपाल, थाना प्रभारी इंद्री