फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three women hit by car, one dead

तीन महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Three women hit by car, one dead
असंध (करनाल)। गांव खिजराबाद से 100 मीटर पहले असंध की ओर से आई तेज रफ्तार कार की टक्कर से नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरबीर की पत्नी कुसुम की मौत हो गई। करवाचौथ से एक दिन पहले शनिवार को यह हादसा हुआ। इसमें उनके साथ सड़क किनारे बैठकर धान के दाने निकाल रहीं सास-बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें राजकीय अस्पताल से कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

तीनों महिलाओं को घायल अवस्था में कार चालक ही लेकर राजकीय अस्पताल पहुंचा था। हालांकि बाद में वह फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। थाना प्रभारी असंध बलजीत सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक महिला के शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरबीर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी कुसुम (42), पड़ोस की महिला अंजू (25) और उसकी सास रामदासी (60) गांव खिजराबाद के पास धान के दाने इकट्ठे करने के लिए गई हुई थीं। जब वे खेतों से धान लेकर सड़क किनारे बैठकर दाने निकाल रही थीं तभी असंध की ओर से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद कार चालक खुद तीनों को कार में लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अंजू और उसकी सास रामदासी को करनाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन हरबीर सिंह ने बताया कि अब उसके परिवार में तीन बेटे कुलदीप, अमित और जतिन हैं। सबसे बड़ा बेटा कुलदीप 18 साल का है। तीनों बच्चे अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed