फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three real brothers sleeping in the fields were attacked

Karnal News: खेत में सो रहे तीन सगे भाइयों पर किया हमला

Sat, 01 Jun 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 01 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Three real brothers sleeping in the fields were attacked
करनाल। इंद्री क्षेत्र के चांद समद गांव में देर रात डेढ़ बजे 25-30 आरोपियों ने खेत में घुसकर सो रहे तीन भाइयों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को इंद्री अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चांद समद गांव इंद्री निवासी सुंदर सिंह ने बताया कि 30 मई की रात को उसके चचेरे भाई विक्रम, देवी सिंह व मेम पाल खेत में बनी छान में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच उनके पास रजनीश, राम कुमार, देसराजट्रैक्टर पर और अन्य आरोपी मोटरसाइकिलों पर लाठी-डंडों से लैस होकर आए। सभी आरोपी उनके खेत की छान में घुस गए और आरोपियों ने सोते हुए चारों तरफ से उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने तीनों भाइयों के हाथ-पांव बांधकर उनके साथ मारपीट की और घसीटते हुए दूसरे खेत में ले गए। आरोपियों ने विक्रम के गले में रस्सी बांधकर उसका गला घोंटने की कोशिश की। वहीं देवी सिंह को दो घंटे तक आरके सीड्स के पास बांधकर रखा और उसके ऊपर अपना ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। आरोपियों ने खेत में खड़ी मोटरसाइकिल, सोलर पैनल तोड़ दिए और उनके दो मोबाइल छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद उनके परिजनों ने खेत में पहुंचकर उन्हें इंद्री अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed