फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three pound system inaugurated by DC in Shahpur

शाहपुर में डीसी ने किया थ्री पौंड सिस्टम का उद्घाटन

Tue, 28 Jan 2014 04:48 PM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 28 Jan 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
निसिंग। खंड के
विज्ञापन
गांव शाहपुर में डीसी विकास यादव ने थ्री पौंड सिस्टम से बनाए गए तालाब का उद्घाटन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में गंदे पानी की निकासी का उचित बंदोबस्त, तालाबों को ओवरफ्लो होने से बचाने व गांव को गंदे पानी से होने वाली बीमारी से बचाने के उद्देश्य से पंचायती राज ने थ्री पौंड सिस्टम विकसित किया है।

 
कार्यक्रम में डीसी ने कहा कि इस प्रणाली से गांव में गंदगी नहीं रहेगी। पानी की निकासी की परेशानी नहीं आएगी। इससे गांव के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि करनाल जिले के सभी गांव में इस प्रणाली को लागू किया जाए।

पहले चरण में मार्च 2014 तक जिले के करीब 15 गांव में थ्री पाैंड सिस्टम का काम चल रहा है, जिन गांव में इस सिस्टम के तहत काम चल रहा है वहां के ग्र्रामीणों के साथ-साथ पंचायती प्रतिनिधियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता रामफल ने सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 इस अवसर पर एसडीएम मुकुल कुमार, डीडीपीओ दलीप खत्री, बीडीपीओ राजबीर खुडियां, महिला एवं बाल विकास अधिकारी रजनी पसरीजा,  एसडीओ सूबे सिंह, घरौंडा के एसडीओ केजी गोयल, सीडीपीओ राजबाला, निसिंग के एबीपीओ सतीश शर्मा, सरपंच निर्मला व उनके पति रामपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed