फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three people were duped of Rs 29.16 lakh through Facebook

Karnal News: फेसबुक के जरिये तीन लोगों से 29.16 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Three people were duped of Rs 29.16 lakh through Facebook
- किसी को लोन और क्रेडिट कार्ड का विज्ञापन दिखाया तो किसी को बताया सीआरपीएफ का जवान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। तीन लोगाें से फेसबुक के माध्यम से 29.16 लाख रुपये ठग लिए। एक युवक को लोन दिलाने का विज्ञापन दिखाया और उसका जीमेल व बैंक अकाउंट हैक कर 2.16 लाख रुपये ठग लिए। एक बुजुर्ग को फर्जी पीएनबी कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड बनाने का लालच दिया और 26 लाख से अधिक रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इसके अलावा एक महिला से सीआरपीएफ का जवान बनकर एक लाख रुपये की ठगी की गई।
पीएनबी कर्मचारी बनकर किया कॉल

करनाल। सेक्टर-8 पार्ट-1 निवासी रामकिशन मंडल ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने फेसबुक पर पीएनबी रिटायर्स स्टॉफ क्रेडिट कार्ड का एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर क्लिक कर जानकारी भरने के बाद उन्हें कई फोन कॉल आए जिनमें कॉल करने वाले ने खुद को पीएनबी कर्मचारी बताते हुए कार्ड वेरिफिकेशन के नाम पर बात की। इसके बाद रामकिशन के फोन और सिम ने काम करना बंद कर दिया। आरोपियों ने पहले उनके एक खाते से 9,99,998 रुपये निकाले, फिर एफडी के एवज में 9,99,998 रुपये लोन लेकर निकाल लिए। इसके बाद दूसरी एफडी पर फिर लोन लेकर 6.19 लाख रुपये और निकाल लिए गए। कुल मिलाकर उनके खातों से 26,19,622 रुपये निकाल लिए गए। रामकिशन ने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। ब्यूरो
विज्ञापन

---------------

मेलआईडी की हैक



करनाल। धनौरा जागीर गांव निवासी निखिल ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को बताया कि फेसबुक पर एक लोन दिलाने वाले विज्ञापन पर क्लिक करना उसे भारी पड़ गया। युवक ने बताया कि विज्ञापन पर क्लिक करते ही व्हाट्सएप खुल गया और व्यक्ति ने उसके साथ बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान उसकी जीमेल आईडी हैक कर ली गई और एटीएम का पासवर्ड व अन्य जरूरी जानकारी बदल दी। निखिल ने बताया कि उसके बैंक खाते से कुल 2.16 लाख रुपये निकाल लिए, जबकि उसने किसी को ओटीपी नहीं दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्नीचर बेचने का दिया झांसा

करनाल। सेक्टर-7 निवासी राजेश्वरी ने फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से एक जानकार के नाम पर भेजे गए मैसेज के झांसे में आकर एक लाख रुपये गंवा दिए। उन्होंने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपी ने खुद को सीआरपीएफ में कार्यरत संतोष कुमार बताकर कहा कि वह जम्मू-कश्मीर जा रहा है और घर का फर्नीचर बेचना चाहता है। महिला ने जब खरीदने से इन्कार किया तो आरोपी ने उन्हें पूरा सामान ट्रक में लोड करवा देने की बात कहकर 70 हजार रुपये भेजने को कहा। महिला ने पति के गूगल पे से पांच बार में कुल एक लाख रुपये भेज दिए। बाद में उसने 50 हजार रुपये और मांगे तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।


पड़ोसी का नाम लेकर ठगी नकदी

करनाल। चोचड़ा गांव निवासी संजीव कुमार ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी है कि उसके अमेरिका में रहने वाले पड़ोसी संदीप कुमार के नाम पर एक ठग ने पहले फेसबुक और फिर व्हाट्सएप के जरिये उससे संपर्क किया। खुद को संदीप बताकर आरोपी ने बैंक खाते की डिटेल मांगी और अमेरिका से 9.45 लाख रुपये ट्रांसफर होने का झांसा दिया। इसके बाद खुद को ट्रेवल एजेंसी का कर्मचारी बताकर एक अन्य व्यक्ति ने दो लाख रुपये वीजा जुर्माने के नाम पर मांगे, जो संजीव ने दे दिए। बाद में 1.10 लाख रुपये और विभिन्न खातों और यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन कर दिए गए। इस तरह पीड़ित के साथ 3.10 लाख रुपये की ठगी हो गई। संजीव ने संदीप कुमार से बात की तो उसने खुद को अनभिज्ञ बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed