फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three more murder accused arrested

हत्या के तीन और आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
three more murder accused arrested
तरावड़ी क्षेत्र में एक नाले में बोरे में मिले शव के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हत्या आरोपियों में मुख्य आरोपी का भाई भी शामिल है। पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल को थाना तरावड़ी के एक नाले में बोरे में बंद एक व्यक्ति का शव पडे़ होने की सूचना करनाल पुलिस को मिली थी। पुलिस ने हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने के शक के आधार पर थाना तरावड़ी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

तफ्तीश में शव की पहचान निक्की निवासी मेट्रो बिहार दिल्ली के तौर पर हुई। निरीक्षक सुरेंद्र सिंधू के नेतृत्व में सीआईए-02 की टीम ने 27 अप्रैल को आरोपी सुनील कुमार निवासी कोसलपुर, बिहार हाल मेट्रो बिहार फेज-2 दिल्ली को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

रिमांड में आरोपी ने निक्की की हत्या करने व शव खुर्द-बुर्द करने की बात का खुलासा किया वहीं मदद करने वाले तीन आरोपियों के नाम भी बताए। इनमें आरोपी सुनील का भाई चंद्रशेखर, आरोपी विजय कामत निवासी गांव कोट बरधा जिला मधेपुरा, बिहार हाल नरेला दिल्ली व आरोपी दिनेश गांव भादा जिला सहरसा, बिहार हाल नरेला दिल्ली शामिल हैं। टीम ने तीनों आरोपियों को गांव कुटेल से गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी सुनील कंस्ट्रक्शन के काम पर ठेकेदारी करता है। जिसका नरेला दिल्ली व कुटेल जिला करनाल में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। जिसने काम पर लगी लेवर के दो सदस्यों व अपने भाई को कुछ रुपयों का लालच देकर निक्की की हत्या करने के बाद शव खुर्द-बुर्द करने में सहायता करने के लिए शामिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed