{"_id":"5eb1cd7f8ebc3e909a685a67","slug":"three-more-market-od-even-started-karnal-news-knl30041473","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ण गेट बाजार में हंगामे के बाद गुड़ मंडी कुंजपुरा रोड और नेहरू पैलेस में भी ऑड ईवन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ण गेट बाजार में हंगामे के बाद गुड़ मंडी कुंजपुरा रोड और नेहरू पैलेस में भी ऑड ईवन शुरू
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से मंगलवार को कर्ण गेट बाजार में ऑड ईवन व्यवस्था शुरू होने पर हुए हंगामे के बाद अब बुधवार से प्रशासन ने शहर के तीन और बाजारों में यह व्यवस्था शुरू कर दी है। इसमें गुड़मंडी कुंजपुरा रोड और नेहरू पैलेस मार्केट शामिल है।
साथ आज से जिले में सशर्त 114 शराब के ठेके सुबह आठ बजे से शाम 6.45 बजे तक खुलेंगे। भीड़ ना हो, इसके लिए टोकन नंबर देकर शराब बेची जाएगी। वहीं ठेकेदार द्वारा शराब खरीदने वाले ग्राहक का नाम, मोबाइल नंबर और पूरा पता भी रजिस्टर में लिखना होगा। इसके अलावा दूसरे निर्णय में कर्ण मार्केट की तर्ज पर आज से गुड़ मंडी, कुंजपुरा रोड और नेहरू पैलेस मार्केट में भी ऑड-इवन फार्मूला लागू होगा। इसी नंबर के हिसाब से यहां दुकानें खुलेंगी। जिसकी सहमति व्यापार मंडल ने भी दी है। डीसी निशांत कुमार यादव ने सभी से लॉकडाउन 3.0 में मिली ढील में नियमों का पालन करने की भी अपील की है।
20 ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए तैनात, जो करेंगे कार्रवाई
विकास सदन में हुई बैठक में डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि ग्राहकों की लाइन लगाने के लिए ठेके के सामने बैरिकेड लगाना होगा, जिन ग्राहकों के पास मास्क नहीं होगा, उन्हें मास्क मुहैया करवाने होंगे और सैनिटाइजर रखना होगा तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। यदि अधिकारियों के निरीक्षण के बाद शराब के ठेके पर यह सभी व्यवस्था नहीं पाई गई तो ठेके को बिना किसी विलंब के बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए 20 डयूटी मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं, जो कि समय-समय पर शराब के ठेकों का निरीक्षण करेंगे। तय अवधि के बाद यदि ठेका बंद नहीं हुआ तो ऐसे में ठेेकेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और ठेके को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
शराब लेने आएं तो छाता संग लाएं, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दी गयी सलाह
ठेके पर खड़ा होकर कोई भी ग्राहक शराब नहीं पीएगा। इसकी व्यवस्था भी ठेकेदार को देखनी होगी। यदि किसी ठेके पर भीड़ की स्थिति है तो इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए ग्राहक अपने साथ छाता लेकर आएं, तो सोशल डिस्टेंसिंग को काफी हद तक बनाया जा सकता है और ग्राहक इससे बारिश और धूप से बच सकेगा। जिला आबकारी अधिकारी अनिरूद्ध शर्मा के अनुसार, किसी भी ठेके को कंटेनमेंट जोन में नहीं खोला जाएगा और जो भी प्रशासन की ओर से निर्देश होंगे उनका दृढ़ता से पालन ठेकेदारों के द्वारा करवाया जाएगा।
तीनों मार्केट में भी भीड़ होने के कारण ऑड-इवन किया लागू
उपायुक्त ने मंगलवार को कर्ण मार्केट, गुड़ मंडी, पुराना कुंजपुरा रोड, नेहरू पैलेस मार्केट का स्वयं दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। साथ ही उपायुक्त ने निर्देश दिए कि 6 मई से भीड़-भाड़ वाली मार्केट को ऑड-इवन नम्बर से खोला जाएगा। उन्होंने अपने दौरे के दौरान व्यापारियों से भी बात की और व्यापारियों के सुझाव लिए। गुड़ मंडी एसोसिएशन के प्रधान अमित खुराना ने उपायुक्त को बताया कि इस महामारी में एसोसिएशन प्रशासन के साथ है। उपायुक्त ने कहा कि गुड़ मंडी में थोक की दुकान होने के कारण एसोसिएशन की मांग पर निर्धारित समय से दो घंटे अतिरिक्त बढ़ाने पर विचार किया जाएगा ताकि ग्राहकों को कोई दिक्कत ना हो और व्यापारियों को भी सुविधा रहे।