फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three more accused arrested for making fake passports

फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested for making fake passports
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी आधार कार्ड व दसवीं का शैक्षिक प्रमाणपत्र बनाते थे। इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं केरल का रहने वाला आरोपी अब्दुल वाहब को रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस की कई टीमें दिल्ली और पंजाब में छापामारी कर रही हैं। अभी तक पुलिस इस मामले में 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से 11 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, 8 आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। एसपी गंगाराम पूनिया के अनुसार पुलिस की टीम ने अमृतसर निवासी आरोपी रोहित अरोड़ा, गुरदियान सिंह निवासी गांव मलौर जिला अंबाला, मनिंद्र उर्फ रूपिंद्र सिंह निवासी वीरेंद्र नगर नई दिल्ली को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। ये आरोपी फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। पुलिस पूछताछ कर रही है कि इन आरोपियों के संग और कितने शामिल हैं।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी एजेंट महेश नारंग, करनाल निवासी अमित खटकड़, पटियाला निवासी जोरा, केरला निवासी अब्दुल वाहब, जालंधर निवासी सुनील लांबा, कैथल निवासी संदीप मटौर पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। इनमें से अब्दुल वाहब को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। संदीप, सुनील, जोरा व अमित खटखड़ को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करेंगी। मुख्य आरोपी महेश नारंग अभी दस दिन के रिमांड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed