फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three month pregnant woman committed suicide by hanging herself In Karnal, she was married a year ago

Haryana: करनाल में तीन महीने की गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी

Sun, 15 Dec 2024 11:29 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 15 Dec 2024 11:29 AM IST
सार

मृतक तीन महीने से गर्भवती थी। पिंकी का पति और सास उसके साथ मारपीट करते थे। उनकी कई बार पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों पंचायत में माफी मांग लेते थे और घर जाने के बाद दोबारा उनकी बेटी को परेशान करते थे।

विज्ञापन
three month pregnant woman committed suicide by hanging herself In Karnal, she was married a year ago
करनाल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के घरौंडा में गांव कालरम में तीन महीने की गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला ने परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और कल्पना चावला के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


गांव स्टौंडी निवासी महिला पिंकी के परिजनों ने बताया कि पिंकी की शादी 29 अक्टूबर 2023 को गांव कालरम में की थी। वह तीन महीने से गर्भवती थी। पिंकी का पति और सास उसके साथ मारपीट करते थे। उनकी कई बार पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों पंचायत में माफी मांग लेते थे और घर जाने के बाद दोबारा उनकी बेटी को परेशान करते थे।
विज्ञापन


उन्हें शक है कि उनकी बेटी को मारकर फंदे पर लटकाया गया है क्योंकि ससुराल पक्ष ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी थी किसी अन्य व्यक्ति ने ही बताया था कि आपकी बेटी की मौत हो चुकी है। जब वह गांव में पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोगों पिंकी को अस्पताल लेकर पहुंचे हुए थे।घरौंडा थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed