फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three lakh rupees looted by attacking the youth

युवक पर हमला कर लूटे तीन लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees looted by attacking the youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। असंध-कोहंड मार्ग पर सालवन गांव के एक युवक पर कार सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर तीन लाख रुपये, एक घड़ी और सोने का कड़ा लूट लिया। सूचना मिलने पर परिजनों ने घायल अवस्था में उसे असंध के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले में जसबीर सिंह घायल हो गया। जसबीर ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने एक कार खरीदी थी जिसकी पेमेंट के लिए वह किसी व्यक्ति से तीन लाख रुपए लेकर बल्ला गांव से सालवन आ रहा था। जब रजवाहे के पास पहुंचा तो एक गाड़ी से पांच नकाबपोश उतरकर आए। एक बदमाश ने जसबीर से कहा कि उसकी फाइनेंस कंपनी के मामले में जो तारीख है, उसमें मत जाना। उसने जब इस बात का विरोध किया तो उसकी बाजू और टांगों पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। जसबीर ने आरोप लगाया कि उसका करनाल की एक फाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर के साथ विवाद चल रहा है। शक है कि उसने ही उस पर हमला करवाया है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि सालवन के जसबीर पर चाकुओं से हमले की सूचना मिली थी। पीड़ित के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed