{"_id":"632f174b143a8054694f55da","slug":"three-lakh-rupees-extorted-by-threatening-to-implicate-in-rape-case-karnal-news-knl122185776","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर तीन लाख रुपये ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर तीन लाख रुपये ऐंठे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। इसके बाद भी आरोपी महिला व उसकी दोस्त सात लाख रुपये और मांगने लगे तो परेशान होकर पीड़ित ने नीलोखेड़ी पुलिस चौकी में शिकायत दी है।
नीलोखेड़ी की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह ड्राइवर की नौकरी करता है। उसके फोन पर नीलोखेड़ी निवासी एक महिला का फोन आया और कहा कि उसे प्रॉपर्टी खरीदनी है। इसके लिए उसकी दोस्त उससे बात करेगी। 16 सितंबर को फोन करने वाली महिला अपनी दोस्त को लेकर वीआईपी कॉलोनी आई तो उसने उन दोनों को एक-दो प्लॉट दिखा दिए। इसी दौरान आरोपी महिला ने कहा कि उसकी दोस्त की शादी हुए दो साल बीत चुके हैं। उसकी कोई संतान नहीं है, अगर वह किसी अच्छे डॉक्टर को जानता है तो बता दे। इसके बाद 17 सितंबर को आरोपी महिला और उसकी दोस्त ने फोन कर मिलने के लिए करनाल की अंसल सिटी में बुलाया।
वह 18 सितंबर को करीब डेढ़ बजे अंसल सिटी में पहुंचा जहां आरोपी महिला की दोस्त उसे एक कमरे में ले गई। थोड़ी देर बाद वह कोल्ड ड्रिंक ले आई, जिसे पीने के बाद उसे नींद आ गई। जब आंख खुली तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला की दोस्त के साथ एक अन्य व्यक्ति बैठा था। जिसे वह राणा के नाम से पुकार रही थी। इसके बाद वह व्यक्ति कहने लगा कि तुमने इस महिला के साथ गलत काम किया है और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच दूसरी आरोपी महिला भी वहां आ गई और कहा कि वह मामला सुलझा देगी। इसके लिए 10 लाख रुपये देने होंगे। उसने कहा कि उसके पास रुपये नहीं हैं। उसकी कार में एक चेक बुक पड़ी थी। आरोपियों ने डरा धमका कर तीन लाख रुपये का चेक भरवा लिया। इसके बाद आरोपी महिलाओं ने कहा कि उसे सात लाख रुपये 24 सितंबर तक देने होंगे नहीं तो वे दुष्कर्म का केस करवा जेल भिजवा देंगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।