फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three killed in accidents, 27 injured

हादसों में तीन की मौत, 27 घायल

Tue, 12 Nov 2013 01:01 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Tue, 12 Nov 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents, 27 injured
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर गांव धंतौड़ी एवं शरीफगढ़ के बीच स्कोर्पियो व आटो की टक्कर में 14 व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस के साथ हैल्पर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इनमें गंभीरावस्था के चलते दो महिलाओं सहित तीन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

आटो चालक गांव निगदु से मजदूरों को छोड़ने के लिए अंबाला जा रहा था। इस आटो में 11 लोग सवार थे। बताया गया है कि यह सभी जीरी कटाई का कार्य पूरा करके अंबाला जा रहे थे, जहां से उन्हें अपने गांव युनुसपुर उत्तरप्रदेश के लिए ट्रेन पकड़नी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव शरीफगढ़ के पास तेज गति से आ रही एक स्कोर्पियो ने आटो को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों वाहनों का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर ही पलट गए। स्कोर्पियों में सवार दो पुरुष व पांच महिलाएं जख्मी हुए हैं। वहीं आटो में सवार उसके सात साथी भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैल्पर्स के प्रधान तिलकराज, चेयरमैन प्रदीप गोयल, इंद्र बतरा, महिंद्र जग्गी व अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

स्कोर्पियो के चालक बलबीर सिंह ने बताया कि वह गांव गोंदर से डींग गांव में जा रहा था जहां पर उसे एक रस्म क्रिया व अंतिम अरदास में भाग लेना था। लेकिन दुर्घटना में वह और उनके सभी रिश्तेदार घायल हो गए। घायलों में मुन्नी देवी, शकुंतला, विद्यारानी, वीना, जनक सिंह व रजनी देवी शामिल हैं।

बाद में गंभीरावस्था के चलते चालक बलबीर सिंह, मुन्नी देवी व शकुंतला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। आटों में सवार मजदूरों में अब्दुल करीम, छोटे लाल, मोहम्मद मिया, शेर मोहम्मद, शमशाद, नत्थु व नूर मोहम्मद को इस दुर्घटना में चोटें आईं जिनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

पंचकूला निवासी राजकुमार अपनी पत्नी रामकली के साथ बाइक पर जा रहा था । शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर सूरज ढाबा के सामने तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोटरसाइकिल चालक राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। अंबाला निवासी राजेश कुमार मोटरसाइकिल पर शाहाबाद से अंबाला जा रहा था। इस दौरान मिर्ची होटल के सामने अज्ञात वाहन से हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमा कंपनी की एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
 
फोर्स क्रूजर-कैंटर की भिड़ंत, महिला की जान गई
शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर धंतौड़ी गांव के पास रविवार देर रात सवारियों से खचाखच भरी एक फोर्स क्रूजर गाड़ी कैंटर के नीचे घुस गई जिससे उसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 व्यक्ति घायल हो गए। मृतका सुनीता के पति हरिया पुर थानेसर निवासी प्रेम चंद की शिकायत पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रेम चंद ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ अंबाला से करनाल जाने के लिए बैठा था। जिसमें चालक गुरबचन निवासी अंबाला के अलावा आठ अन्य व्यक्ति भी सवार थे। जैसे ही गाड़ी धंतौड़ी गांव के पास पहुंची तो आगे चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे फ्रोस क्रूजर कैंटर के नीचे घुस गई और गाड़ी में बैठे सभी लोग घायल हो गए। घायलों में  पिंद्र व हरविंद्र निवासी झींवरहेडी, सोना देवी व रणधीर निवासी आरके पुरम करनाल, विकास व मुकेश निवासी राजापुर इंद्री और गाड़ी का ड्राइवर गुरबचन सिंह शामिल हैं।  


मथाना के पास हादसे में करनाल निवासी की मौत

सोमवार तड़के चार बजे करनाल के प्रताप पब्लिक स्कूल के निकट रहने वाले कार सवार अशोक कुमार लाडवा की ओर से पिपली की ओर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में गांव मथाना के पास एक ट्रक से उक्त कार की भिड़ंत हो गई, जिसके कारण उक्त व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed