{"_id":"6adaabeb9dcf0aa43c0f1b8a","slug":"a-truck-loaded-with-cumin-overturned-driver-and-conductor-safe-karnal-news-c-18-knl1018-1017818-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जीरी से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जीरी से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक सुरक्षित
विज्ञापन
करनाल। करनाल-कैथल रोड पर वीरवार सुबह जीरी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया।
पुलिस के अनुसार, ट्रक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर की मंडी से करीब 30 टन जीरी लेकर निसिंग स्थित राइस मिल जा रहा था। सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच करनाल-कैथल रोड पर चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदी धान की सैकड़ों बोरियां सड़क किनारे और झाड़ियों में बिखर गईं। ट्रक पलटने से उसका अगला शीशा टूट गया और केबिन समेत वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान ट्रक से तेल भी सड़क पर फैल गया।
धान को दूसरे वाहन में स्थानांतरित करने के लिए दूसरी गाड़ी बुलवाई। सुबह सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम होने के कारण बड़ा हादसा बच गया। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि ट्रक पलटने के बाद मौके पर चालक और परिचालक नहीं मिले हैं। जांच जारी है। ब्यूरो