फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three dozen cables torn from tubewells

चोरों ने मचाया उत्पात, तीन दर्जन ट्यूबवेलों से उड़ाई केबल

Fri, 10 Jan 2014 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/असंध
अमर उजाला ब्यूरो/असंध Updated Fri, 10 Jan 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
three dozen cables torn from tubewells
गांव राहड़ा के खेतों में किसानों के ट्यूबवेलों से केबल चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले नौ दिनों के अंतराल में अब तक सौ के करीब ट्यूबवेलों से केबल चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन


बीती रात चोरों ने पंगाला संपर्क मार्ग के आसपास के खेतों को निशाना बनाया और तीन दर्जन ट्यबवेलों से केबल उड़ा ले गए। केबल जलाकर तांबा निकालने के चक्कर में अब तक दो कमरे और कमरों में रखा कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ चुका है।
विज्ञापन


बीती रात जिस कमरे में चोरों ने केबल एकत्रित कर एकसाथ तांबा निकाला उस कमरे के साथ-साथ उसमें रखी खाद, कीटनाशक व अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। इसके चलते वीरवार को ग्रामीणों ने गांव में ही सामूहिक पंचायत का आयोजन किया और अब तक चोर गिरोह का पता लगाने में नाकाम रही पुलिस के खिलाफ भी रोष प्रकट किया। पुलिस दल ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित किसान रामबीर ने बताया कि गत 30 दिसंबर को इसी तरह उसके व कई ट्यूबवेलों से केबल चोरी की चोरों ने खेतों में उसके कमरे में जलाकर चोरों ने तांबा निकाला था, जिससे उसका कमरा व उसमें रखा सामान जल गया था।

अगली ही सुबह इस वारदात की सूचना असंध पुलिस को दे दी गई थी।  किसान संजय, काला, रोहताश, कुशलपाल, ठाठ सिंह, हरपाल, रामभज, चंद्रपाल, सतपाल, अंग्रेज, जनकराज, जोगराज, खेमचंद, लक्ष्मण, महेंद्र, देवेंद्र, नरेंद्र, फकीरचंद, सत्यनारायण, लक्ष्मी नारायण, रामपाल, हुकमचंद, श्रीचंद, मेहर सिंह, मोमन सहित अन्य किसानों के ट्यूबवेलों से केबल चोरी कर केबल चोर गिरोह के सदस्यों ने बीती रात इन्हें सुगनपाल के खेत में ट्यूबवेल के कमरे में इकट्ठा किया। किसान संजय के समीपवर्ती खेत से चारपाई पर रख तांबा निकालने के लिए आग के हवाले कर दिया।


चोर तांबा लेकर चले गए, लेकिन मकान से वीरवार सुबह भी आग की लपटें उठ रही थीं। केवल बीती रात की घटना से ही केबल, स्टार्टर व अन्य सामान सहित किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गिरोह का जल्द पता लगाने के लिए सभी प्रयास तेज करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed