फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three died by black fungus

ब्लैक फंगस से तीन की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
three died by black fungus
कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां कम हो रही है वहीं ब्लैक फंगस डराने लगा है। वीरवार को ब्लैक फंगस के फिर 9 मरीज मिले और तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। चार मरीजों की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया है। जिले में ब्लैक फंगस के अब 138 केस मिल चुके हैं। जिनमें 38 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इधर राहत की बात यह है कि 96 दिनों बाद कोरोना के एक दिन में 19 केस आए हैं। वीरवार को 18 नए केस मिले और 96 मरीज ठीक होकर घर लौटे। जबकि दो मरीजों की मौत भी हुई है। जिले में कोरोना से अब तक 530 मरीजों की जान जा चुकी है। जबकि नए मामले आने के बाद 447 एक्टिव केस हैं। जिले में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 8.24 प्रतिशत, रिकवरी रेट 97.33 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। अब तक 378161 में से 338140 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई और 39671 पॉजिटिव केस मिले। जिनमें से 38694 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस : 40 मरीज करनाल और 38 बाहर के दाखिल
मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यहां 40 मरीज करनाल के और 38 बाहर के दाखिल हैं। अब तक सामने आए 138 मरीजों में से 18 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 36 रेफर हुए हैं और छह अपनी मर्जी से घर चले गए हैं। वीरवार को पांच मरीज ठीक होने के बाद घर लौटे हैं। जबकि एक खुद चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

358 नॉन आईसीयू और 170 आईसीयू बेड खाली
जिले में 486 ऑक्सीजन सहित नॉन एसी बेड हैं, 122 भरे हैं और 358 खाली हैं। जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 267 हैं, जिनमें से 97 भरे हैं और 170 खाली हैं। मेडिकल कॉलेज में भी नॉन आईसीयू 190 बेड में से 93 भरे हैं। ऑक्सीजन के साथ आईसीयू के 110 बेड हैं, जिनमें से 78 भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed