फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three caught solving questions from slips, became UMC

पर्ची से प्रश्न हल करते तीन पकड़े, यूएमसी बनीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three caught solving questions from slips, became UMC
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट व ओपन की परीक्षाएं चल रही हैं। वीरवार को शहर में दो केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई। इसमें तीन परीक्षार्थी पर्ची से प्रश्न हल करते पकड़े गए। तीनों का यूएमसी बनाकर फ्लाइंग ने बोर्ड को भेज दिया है।
बोर्ड अधीक्षक बाल कृष्ण ने बताया कि शहर में रेलवे रोड स्थित लड़कों के राजकीय स्कूल और प्रेमनगर के कन्या स्कूल में केंद्र बनाया गया था। 10वीं की सामाजिक और 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा थी। रेलवे रोड स्कूल के केंद्र में बोर्ड के चेयरमैन की फ्लाइंग ने छापा मारा। इस दौरान दो विद्यार्थी 10वीं और एक 12वीं का नकल करते पकड़ा गया। शुक्रवार को भी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

दूसरे के स्थान पर दे रहा था परीक्षा, जांच में पकड़ा गया
करनाल। हरियाणा बोर्ड ओपन की कक्षा 12वीं की परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया जो असल परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। केंद्र अधीक्षक ने जांच में पकड़े जाने पर नकली परीक्षार्थी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुरु नानक खालसा कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के केंद्र अधीक्षक विरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को उनकी हरियाणा ओपन 12वीं की परीक्षा में ड्यूटी थी। हिंदी की परीक्षा में बोर्ड द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मनदीप ने हस्ताक्षर शीट से फोटो मिलान द्वारा परीक्षार्थी दीपक कंबोज रोल नंबर 3021125043 का मिलान किया। इस दौरान परीक्षार्थी की जगह रवि वासी जुंङला परीक्षा देता पाया गया। आरोपी के पास असल परीक्षार्थी का आधार कार्ड भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed