फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three black fungus case arrived in karnal, two died

करनाल में ब्लैक फंगस के तीन केस आए, दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
three black fungus case arrived in karnal, two died
जिले में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) ने दस्तक दे दी है। पार्षद सुदर्शन कालड़ा सहित तीन लोगों में यह फंगस पाया गया जिसमें पार्षद कालड़ा सहित दो की मौत हो चुकी है। हालांकि पार्षद में स्वास्थ्य विभाग ने ब्लैक फंगस होने की पुष्टि नहीं की है। क्योंकि उनकी मौत शनिवार को चंडीगढ़ में हुई थी। परिजनों का कहना है कि उनमें ब्लैक फंगस के लक्षण थे लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उनकी मौत हो गई। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के दो संदिग्ध मरीज सामने आए थे। जिनमें संजय निवासी बाल राजपूतान और हांसी रोड निवासी राजवंती शामिल हैं। दोनों का सैंपल 13 मई को लिया गया था। सैंपल देने के अगले दिन 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। रविवार दोनों मरीजों की रिपोर्ट में ब्लैक फंगस पाया गया। बाल राजपूतान निवासी एक अन्य व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। तीसरा मामला वार्ड नंबर सात के पार्षद सुदर्शन कालड़ा का है, जो कोरोना पॉजिटिव थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ लेकर गए थे। उन्हें एक आंख से दिखाई देना बंद हो गया था। सोमवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें ब्लैक फंगस था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उनके रिकॉर्ड में मेडिकल कॉलेज के ही दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

फिलहाल ब्लैक फंगस के दो केस आए हैं एक की पहले ही मौत हो गई थी। दूसरे का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इससे अलग अन्य आईसीयू में दाखिल मरीजों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-डॉ. योगेश कुमार, सीएमओ, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed