{"_id":"5f270deb8ebc3e9fa73999f9","slug":"three-bathing-in-yamuna-two-die-by-drowning-karnal-news-knl395002195","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबने से दो की मौत
विज्ञापन
गांव घोगड़ीपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर के तेज बहाव में नहाते समय अटखेलियां करना तीन लोगों को भारी पड़ गया। तीनों नहर के तेज बहाव में डूबने लगे। मशक्कत के बाद एक को बचा लिया गया, जबकि दो लोग नहर में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे दोनों युवकों की तलाश शुरू की। देर रात तक उनका पता नहीं चल सका। दूसरी ओर नहर से सकुशल निकाले गए युवक को इलाज के लिए करनाल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटनाक्रम के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे 26 वर्षीय अंकुश बजाज पुत्र एंडी बजाज निवासी गांव काछवा, 42 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र बाबू राम निवासी पूंडरी और 25 वर्षीय संदीप पुत्र ज्ञानी राम निवासी घोगड़ीपुर नहर में नहाने गए थे। इस दौरान अंकुश, राजेन्द्र और संदीप गहरे पानी में चले गये और तीनों लोग डूबने लगे। तीन लोगों को नहर में डूबता देख राहगीरों ने उनको बचाने का प्रयास किया, जिसमें संदीप को नहर से सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो अन्य नहर में लापता हो गये।
पुलिस के अनुसार ये तीनों लोग वाटर प्यूरीफायर रिपेयर का काम करते थे। गगसीना गांव से लौटते समय ये लोग नहर में नहाने लगे। इस दौरान अंकुश और संदीप नहर में पीछे से बहकर आ रही एक लकड़ी पर चढ़ गए और मस्ती करने लगे। अपने दोस्तों को पानी में मजे करता देख राजेन्द्र भी तैरती हुई लकड़ी के पास पहुंच गया, लेकिन अटखेलियों में लगे तीनों यह भूल गए कि पुल के पास नहर में झाल का बहाव तेज है। इससे पहले कि वे संभल पाते भंवर में फंस गए। नहर में डूबे अंकुश और राजेन्द्र की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी मधुबन तरसेम चंद का कहना है कि पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय हुए हादसे में दो युवक डूब गए हैं जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है।