फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three ate poison and two died

संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवकों ने खाया जहरीला पदार्थ, दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three ate poison and two died
कैमला गांव में तीन युवकों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय दो चचेरे भाइयों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मरने वाला एक युवक बीए और दूसरा युवक बारहवीं कक्षा का छात्र था। युवकों के परिजनों ने इस मामले की जांच गहनता से किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कैमला गांव निवासी 21 वर्षीय अक्षय पुत्र कृष्ण फौजी, 17 वर्षीय यश पुत्र कृष्ण कुमार व 18 वर्षीय शुभम पुत्र गुलाब की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों की पूछताछ पर युवकों ने बताया कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है। लड़कों की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में तीनों युवकों को इलाज के लिए घरौंडा सीएचसी लाया गया, लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें करनाल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक यश के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उसका बेटा यश, अक्षय के घर पहुंचा। वहां पर दोनों लड़कों ने बताया कि उन्होंने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है। साथ ही जान बचाने की गुहार लगाते हुए दोनों लड़के बेहोश हो गये। कृष्ण कुमार ने कहा कि इलाज के लिए करनाल के अस्पताल पहुंचने से पहले ही यश और अक्षय ने दम तोड़ दिया। इस घटना के करीब दो घंटे बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनके पड़ोस में रहने वाले शुभम की हालत भी बिगड़ चुकी है। शुभम को इलाज के लिए करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साथ मोहल्ले के तीन नौजवान लड़कों द्वारा ऐसा कदम उठाने से ग्रामीण स्तब्ध हैं। हर व्यक्ति के जहन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर युवकों के जहर निगलने के पीछे क्या वजह हो सकती है। ऐसे में इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा अस्पताल में भर्ती शुभम के बयान के बाद ही होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वालों में दो छात्र
मृतक युवकों के परिजनों ने बताया कि अक्षय बीए प्रथम वर्ष का छात्र था, जबकि यश बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। युवकों के परिजनों को ऐसा कोई भी अंदेशा नहीं था कि उनके बच्चे किसी दबाव की स्थिति से गुजर रहे हैं। कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक यश उनका इकलौता पुत्र था। वहीं अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती शुभम भी अपने माता पिता का इकलौता पुत्र है।

कैमला गांव में दो युवकों की जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत हुई है। जबकि एक युवक अस्पताल में भर्ती है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -मनोज कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed