{"_id":"663aaad1d40122c1440c9824","slug":"three-arrested-for-cheating-through-bank-accounts-karnal-news-c-18-1-knl1004-384655-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बैंक खातों के जरिये ठगी करने वाले तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बैंक खातों के जरिये ठगी करने वाले तीन पकड़े
Wed, 08 May 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 08 May 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लोगों को रुपयों का लालच देकर और उनकी आईडी पर सिम कार्ड लेकर बैंक खातों के जरिये धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। इनमें एक आरोपी दिल्ली का है।
शहर थाना के ईएएसआई अजीत सिंह की शिकायत अनुसार उन्हें सूचना मिली कि दिल्ली निवासी राहुल, निसिंग निवासी राजेंद्र, दीपक, पंकज व अशोक लोगों को अपनी बातों में उलझाकर उनको पैसों का लालच देकर धोखाधड़ी से, उनकी आईडी पर सिम लेकर बैंक में खाता खुलवाते हैं। वहां से एटीएम कार्ड व चेक बुक प्राप्त कर खाते व सिम का अपराधों के लिए दुरुपयोग करते है, जो एक बहुत बड़ा गिरोह है। उनको पिहोवा चौक कैथल के आसपास से पकड़ा जा सकता है। वे टीम के साथ पिहोवा चौक पर पहुंचे जहां खाली जगह में कार खड़ी दिखाई दी।
कार में आरोपी अशोक, पंकज व दीपक बैठे थे। जब उनकी तलाशी ली तो आरोपियों ने सिम, मोबाइल व मोबाइल में संदिग्ध रिकॉर्डिंग और कुछ संदिग्ध दस्तावेजों की फोटो मिली। बैंक कॉपी, एटीएम कार्ड व चेकबुक भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।