फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three arrest in female foeticide

भ्रूण जांच करते तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
three arrest in female foeticide
संवार न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के ननौता से भ्रूण जांच करते तीन आरोपियों को काबू किया है। हालांकि टीम पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को कब्जे में नहीं ले पाई, क्योंकि एक आरोपी उस मशीन को लेकर फरार हो गया। आरोपी 35 हजार रुपये में भ्रूण जांच करते थे, जिनसे रुपये बरामद किए जा चुके हैं। विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।
स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सीएमओ डॉ. शीनू चौधरी ने बताया कि सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा के पास सूचना आई थी कि शहर में एक व्यक्ति गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की जांच कराता है। सूचना मिलने के बाद टीम को तैयार किया गया। जिसमें एक गर्भवती महिला को लिया गया। ही विभाग से डॉ. मनोज रंगा, डॉ. प्रमजीत, सुलेख, राहुल, सुभाष व पुलिस को टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन

21 दिसंबर को गर्भवती महिला आरोपी नदीम से मिली तो उसने 35 हजार रुपये में भ्रूण जांच करने की बात कही और रुपये ले लिए। आरोपी ने महिला से कहा था कि कहां पर जांच होगी इसकी सूचना वह फोन पर देगा। 22 दिसंबर को विकास कॉलोनी करनाल निवासी आरोपी नदीम ने गर्भवती महिला को सेक्टर-14 सरकारी कॉलेज के समीप बुलाया। वहां पर एक यूपी नंबर की कार आई। आरोपी महिला को अपने साथ ले गया। वह पहले गांव घीड़ गए, वहां से उत्तर प्रदेश चले गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम आरोपी के पीछे लगी थी। इसके बाद वह सहारनपुर के ननौता में ले गया। जहां से गर्भवती महिला को बाइक पर बैठाकर ले गया और महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया। तभी विभाग की टीम ने छापा मार दिया। एक आरोपी अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर फरार हो गया जबकि टीम ने भागते हुए तीन आरोपी नदीम निवासी विकास कॉलोनी करनाल, शामली के अबदान नगर निवासी बालीस्टर व नंदी फिरोजपुर निवासी रजनीश को पकड़ दिया। आरोपियों से रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी प्राइवेट अस्पताल में करता है काम
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मुख्य आरोपी नदीम शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ओटी के पद पर कार्य करता है। वहीं से वह गर्भवती महिलाओं से संपर्क करता था। इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं। इस बारे में पुलिस जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed