फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Three accused including Lahan and illegal liquor arrested

लाहन और अवैध शराब सहित तीन आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three accused including Lahan and illegal liquor arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुलिस ने भारी मात्रा में लाहन व शराब सहित तीन आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। 23 जून की रात मुख्य सिपाही जसबीर सिंह थाना तरावडी की अध्यक्षता में टीम ने आरोपी बलदेव सिंह निवासी गालिब खेड़ी थाना तरावड़ी को पशुओं के बाडे़ से गिरफ्तार किया। आरोपी कच्ची शराब निकालने का काम करता था। पशुओं के बाडे़ में से तीन लोहे के ड्रमों में से 600 लीटर लाहन, एक प्लास्टिक के ड्रम में से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
इसके अलावा टीम द्वारा एक टोपिया (भट्टल), एक पतीला, दो सिलिंडर, एक चूल्हा, छह ईंट, एक प्लास्टिक की बाल्टी, एक स्टील का जग व एक प्लास्टिक की कीप बरामद की गई। तरावड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शराब तैयार करने के बाद आरोपी दो लीटर की बोतल को 400 से 500 रुपये में आसपास के लोगों को बेचता था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत 26 मामले तरावड़ी थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन

दूसरे मामले में निरीक्षक जंगशेर सिंह एक्साइज स्टाफ करनाल की अध्यक्षता में टीम ने आरोपी राजकुमार निवासी संगोही को गांव संगोहा नजदीक श्री राम मंदिर से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपी से नौ बोतल देसी शराब व 10 बोतल बीयर मार्का टुबर्ग, कुल 19 बोतल बरामद की गई। तीसरे मामले में एएसआई सुरेंद्र सिंह थाना असंध की अध्यक्षता में टीम ने आरोपी विजय कुमार निवासी गांव ललैन को गांव ललैन डेरा गाम मोड़ ललैन से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपी से तीन बोतल कच्ची शराब बरामद की गई। असंध थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed