{"_id":"61674aeeb634e03483004152","slug":"three-accused-arrested-for-killing-fish-seller-for-demanding-money-karnal-news-knl864329133","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने पर मछली विक्रेता की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये मांगने पर मछली विक्रेता की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
करनाल। पुलिस ने रुपये मांगने पर मछली विक्रेता की चाकू मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस दौरान वारदात में इस्तेमाल चाकू व ऑटो रिक्शा को बरामद किया जाएगा और फरार दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
मामले के अनुसार, ओमप्रकाश उर्फ गौजी वासी बांसो गेट और उसका बड़ा भाई रमेश कुमार घोघड़ीपुर चुंगी नजदीक रेलवे लाइन पर मछली बेचने की दुकान लगाते है। 21 सितंबर को ओमप्रकाश व उसका भाई रमेश कुमार दुकान पर थे। रात करीब 8.30 बजे एक ऑटो रिक्शा में बैठकर पांच अज्ञात लड़के मछली खरीदने उनके पास आए। मछली खरीदने पर जब रमेश कुमार ने उनसे पैसे मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया और झगड़ा करने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने रमेश के पेट में चाकू मार दिया और सभी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायल रमेश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। 5 अक्तूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जांच के दौरान 24 सितंबर को थाना सदर की टीम ने एक आरोपी कर्ण शेख वासी शिव कालोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अपने चार साथियों के नाम का खुलासा किया था। मामले में कार्यवाही करते हुए थाना शहर प्रभारी संदीप कुमार व उनकी सहयोगी टीम ने 12 अक्तूबर को मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों अर्जुन खन्ना वासी शिव कालोनी हाल निवासी कर्ण विहार और सूरज उर्फ बोदा वासी शिव कालोनी को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी अर्जुन ने ही रमेश के पेट पर चाकू से हमला किया था। उसके साथ शिव कालोनी के ही रहने वाले दो अन्य आरोपी भी शामिल थे।