फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Threatened to kill the shopkeeper for opposing illegal mining

Karnal News: अवैध खनन का विरोध करने पर दुकानदार को दी मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill the shopkeeper for opposing illegal mining
करनाल। तीन युवकों ने अवैध खनन का विरोध करने पर दुकानदार से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की धमकी के बाद परिवार काफी डरा हुआ है। इनमें से एक आरोपी पहले भी मर्डर के केस में जेल जा चुका है। पीड़ित दुकानदार के परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नगला फार्म निवासी दर्शन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में किराना की दुकान करता है। वह 29 जनवरी को अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान गांव के मंगल सिंह, सोनू, दिवान चंद दुकान में जबरन घुस आए और उससे मारपीट करने लगे। उन्होंने उसे मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने कहा कि उन्हें रेत भरने से कोई नहीं रोक सकता। दुकानदार ने बताया कि एक आरोपी दीवान चंद की हत्या के मामले में पहले जेल जा चुका है और पेरोल पर जेल से बाहर आया है। दुकानदार के साथ उसके परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed