फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Threatened to kill Congress worker by calling himself Goldie Brar

खुद को गोल्डी बराड़ बता कांग्रेस कार्यकर्ता को दी मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill Congress worker by calling himself Goldie Brar
निगदू। कांग्रेस कार्यकर्ता सरदार इंद्रजीत गोराया को मंगलवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत पर निगदू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इंद्रजीत गोराया ने बताया कि उसके पास तीन बार एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। जिसमें उसने पहली बार में उसे पहचाने के लिए कहा। दूसरी बार में उसने खुद को कनाडा से गोल्डी बराड़ बताया और कहा कि उसने ही सिद्धू मूसेवाला को मरवाया है। तीसरी बार फोन करके उसने इन्द्रजीत को गालियां देते हुए कहा कि जल्द उसे भी गोलियों से मरवा दिया जाएगा। जिस नंबर से कॉल आई थी, वह विदेशी नंबर है। तीनों फोन नंबर कनाडा, स्पेन व यूके के हैं। इंद्रजीत जेजेपी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। निगदू पुलिस थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed