{"_id":"65ad93cfaf11b655170f7265","slug":"threatened-to-kill-a-woman-with-a-pistol-karnal-news-c-18-knl1008-310542-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महिला को पिस्तौल दिखाकर मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महिला को पिस्तौल दिखाकर मारने की धमकी
विज्ञापन
करनाल। एक महिला के घर में घुसकर 10 लाख रुपये ले लिए हैं, लिखकर देने का दबाव बनाया गया। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
असंध के गंगाटेहड़ी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जनवरी को आरोपी रिंकू अपने भाई अमित और संजय, बबलू को लेकर उसके गांव आया। आरोपियों ने महिला के घर के बाहर कार खड़ी कर दी। रिंकू ने आरोपी अमित, संजय, बबलू को महिला के घर में भेज दिया। जबकि रिंकू का भाई अमित घर के मुख्य गेट पर खड़ा हो गया। आरोपी बबलू और संजय अंदर गए जहां महिला अकेली थी।
आरोप है कि महिला से आरोपी संजय ने कहा कि लिखकर दे कि उसने 10 लाख रुपये ले लिए हैं। जबकि महिला ने लिखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी बबलू ने पिस्तौल निकाली और कहा कि अगर वह लिखकर नहीं देगी तो जान से मार देंगे। आरोप है कि महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने छेड़छाड़ और मारपीट की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन