फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thousands worth of goods stolen from two shops

Karnal News: दो दुकानों से हजारों का माल साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Thousands worth of goods stolen from two shops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। असंध में कार सवार बदमाशों ने दो दुकानों के शटर उखाड़कर दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। असंध थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वार्ड नंबर चार निवासी फूल कुमार ने बताया कि रतक रोड असंध में उसकी बाबा विश्वकर्मा के नाम से दुकान है।
दो मार्च को उसके पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर बताया कि तुम्हारी दुकान का शटर टूटा है। वह जब मौके पर पहुंचा तो दुकान से आठ बड़ी बैटरी गायब थी, जिनकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है। पड़ोसी दुकानदार ने बताया कि इस दुकान के सामने सुबह चार बजे एक आल्टो कार खड़ी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड नंबर पांच निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसकी दुकान भी रतक रोड पर है। वह बैटरी सहित अन्य सामान बेचता है। उसे भी पड़ोसी दुकानदार ने दो मार्च को सुबह सूचना दी कि तुम्हारी दुकान का शटर टूटा है। वहां पहुंचने पर पांच बड़ी बैटरी, छह अल्टरनेटर सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed