फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Those whose houses are made of glass do not throw stones at others: Manohar Lal

जिनके घर शीशे के होते हैं वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Those whose houses are made of glass do not throw stones at others: Manohar Lal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा के भाजपा में रार वाले बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस पहले अपना घर संभाले, जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरे के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते। उन्होंने न्यायालय द्वारा हरियाणा के स्कूलों में शौचालय की स्थिति पर टिप्पणी पर कहा कि जो डाटा न्यायालय को दिया गया था, वह पुराना है। कोर्ट में अगली तारीख पर अब अपडेट डाटा पेश करेंगे, पहले की अपेक्षा स्कूलों में बड़ा सुधार किया गया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को स्मार्ट सिटी की ओर से 6.54 करोड़ रुपये की लागत से बनवाए गए राजकीय उत्तर रक्षा गृह (नारी निकेतन) के भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने जींद में प्रधानाचार्य द्वारा यौन उत्पीड़न के मामले में कहा कि आरोपी जेल में है, नया प्रिंसिपल भेज दिया गया है, जिन्होंने मामले को छिपाया है, उनका भी तबादला कर दिया गया है। इसमें जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। जहां तक स्कूलों में शौचालयों के मामले में न्यायालय की टिप्पणी की बात है तो मई में डाटा दिया गया था, उसमें पुराना आंकड़ा था, अब अगली तारीख पर अपडेट स्थिति से न्यायालय को अवगत कराया जाएगा। प्रदेश में 14500 विद्यालय हैं, इसमें 1962 में बने स्कूल भी हैं, स्कूलों की स्थिति में सुधार के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


राजस्थान में भाजपा की जीत का किया दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में शनिवार को पोलिंग हुई है, जो सूचना मिली है, उसके तहत राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने संकल्प यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि यात्रा हरियाणा में 30 नवंबर से शुरू होकर 26 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1600 करोड़ रुपये बढ़ी एक्साइज ड्यूटी
मुख्यमंत्री ने यमुनानगर के शराब मामले में कहा कि इस पर सरकार गंभीर है। सख्ती का प्रमाण ये है कि हरियाणा में 1600 करोड़ रुपये की एक्साइज की ड्यूटी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने देश में सर्वाधिक गन्ना मूल्य घोषित किया है, इस साल 386 रुपये रेट रखा है, अगले साल हो सकता है कि आचार संहिता लगी हो, इसलिए अगले साल का गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed