{"_id":"6956d7db4974de12bf007454","slug":"those-who-speak-are-happy-the-slogan-of-sat-sri-akal-karnal-news-c-18-knl1018-814645-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बोले सो निहाल, सत श्री अकाल का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बोले सो निहाल, सत श्री अकाल का जयघोष
Fri, 02 Jan 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा मंजी साहिब में विरसा फॉरएवर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कीर्तन में गुरु की महिमा
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। विरसा फॉरएवर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा मंजी साहिब पहली पातशाही में किया गया। इस दौरान बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाए गए। समारोह में स्त्री सत्संग सभा की ओर से कीर्तन में बीबी असीस कौर के रागी जत्थे, बीबी निमरत कौर खालसा और मनचंदा परिवार ने गुरु की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया।
समागम में श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के पूर्व हेड ग्रंथी भाई साहिब भाई जगतार सिंह ने कथा करके संगत को निहाल किया और संगत को गुरु के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। हजूरी रागी श्री दरबार साहिब भाई जसबीर सिंह के साथ छोटे बच्चे अजीत सिंह खालसा ने भी कीर्तन में विशेष हाजिरी भरी। गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही पहली के हेड ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में सभी की भलाई के लिए अरदास की और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से सभी के जीवन में खुशियां लाने की प्रार्थना की।
गुरुद्वारा शीशगंज तरावड़ी के मुख्य ग्रंथी भाई गुरप्रीत सिंह ने नए साल पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से हुकमनामा लिया और समागम को संपन्न किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के मेंबर गुरनाम सिंह लाडी डाबरी ने भी संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर यमुनानगर के एसपी अमरिंद्र सिंह, निफा के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी और कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन संजय बठला, स्वावलंबी भारत अभियान के हरियाणा प्रधान सतीश चावला, गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन जसबीर सिंह गुलाटी को गुरबख्श सिंह मनचंदा ने सिरोपा देकर सम्मानित किया।