{"_id":"6542c0e0970255d21809c485","slug":"those-who-do-hard-work-definitely-get-rewards-jaya-kishori-karnal-news-c-18-knl1008-254952-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्म करने वालों को फल अवश्य मिलता है : जया किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्म करने वालों को फल अवश्य मिलता है : जया किशोरी
विज्ञापन

- करनाल के सेक्टर-12 में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ी कथा प्रेमियों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास जया किशोरी ने मेरा आप की दया से सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है.. भजन गाया। जिसमें करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं झूम उठीं। जया किशोरी ने कहा कि जब तक श्रीराम की कृपा नहीं होगी, उसे कुछ भी मिलने वाला नहीं है और जिस दिन श्रीराम की कृपा होगी तो लोग आपके आगे-पीछे घूमेंगे। कर्म करने वालों को फल अवश्य मिलता है।
जया किशोरी ने कहा कि दान करने वालों के घर में कभी किसी की कमी नहीं रहती, दान भगवान को याद कर दें, दुनिया को खुश करने के लिए काम न करें, सिर्फ प्रभु को खुश करने के लिए कार्य करें। अच्छे लोगों को अच्छाई हमेशा दिख जाती है। बुरे को बुरा दिखता है। दुनिया ने तो श्रीराम को भी नहीं छोड़ा, ये कहते हैं कि श्रीराम ने अच्छा नहीं किया। अगर हर व्यक्ति बुराइयां करना छोड़ दे तो सारी दुनिया अपने आप ठीक हो जाएगी।
जय किशोरी ने कहा कि हमें सभी से प्यार से मिलना चाहिए, चंद मिनटों में जिंदगियां गुजर जाती हैं, ये ही पता लगता है कि अरे उसे तो अभी कुछ देर पहले ही मिल के आया था, मिट्टी के शरीर और किराये के मकान पर कभी घमंड नहीं करना चाहिए। इस शरीर को प्रभु के नाम में जोड़ कर मां-बाप की सेवा और समाज सेवा में लगाओ। प्रभु सब कुछ अपने आप ठीक कर देंगे। हमेशा सभी की तारीफ करनी चाहिए, कोई पैसा नहीं लगता। दुनिया में नफरत और दुखों से भरी दुनिया में अगर आप किसी की तारीफ करेंगे तो उसके चेहरे में जो रौनक आएगी, आपको सुकुन मिलेगा। नारायण नाम उच्चारण से नरक के भागी अजामिल को स्वर्ग मिला। कान्यकुब्ज ब्राह्मण कुल में जन्मे थे और कर्मकांडी थे। कई पाप किए, लेकिन साधुओं ने कहा कि वह अपने होने वाले पुत्र का नाम तुम नारायण रख लें। बस यही हमारी दक्षिणा है।
विज्ञापन
अजामिल ने ऐसा ही किया और नारायण से प्रेम करने लगा। इसके बाद जब अजामिल का अंत समय आया तो यमदूतों को भगवान के दूतों के सामने अजामिल को छोड़ कर जाना पड़ गया। इस तरह अजामिल को मोक्ष की प्राप्ति हुई। इसलिए कहा गया है कि भगवान का नाम लेने से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। भगवान की भक्ति में ही शक्ति है। भागवत कथा सही मार्ग दिखाती है भक्ति करनी है तो ध्रुव और भक्त प्रहलाद जैसी करो। नरसिंह भगवान ने भक्त प्रहलाद के लिए अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया था। यदि भक्ति सच्ची हो तो ईश्वरीय शक्ति अवश्य सहायता करती है।
कथा में पहुंचे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज
श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी पहुंचे। उनके साथ महापौर रेनू बाला गुप्ता व समाजसेवी ब्रिज गुप्ता भी रहे। सभी ने व्यास पीठ को नमन किया। कथा में श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल के सभी सदस्य सहित हजारों की संख्या में भक्त जन मौजूद रहे।